रांची, जुलाई 9 -- खलारी, प्रतिनिधि। संयुक्त ट्रेड यूनियन के तत्वावधान में बुधवार को झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन खलारी सह भाकपा माले द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया गया। संगठन के एरिया सचिव कॉ. किशोर खंडित के नेतृत्व में यूनियन कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) को रद्द करने, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, वन अधिकार कानून में किए गए जनविरोधी संशोधनों को वापस लेने, सरकारी संस्थानों की बिक्री बंद करने तथा बंद पड़ी सार्वजनिक संस्थाओं को पुनः चालू कर विकास के कार्यों में लगाने की मांग की। इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जगदीश गंझू, एतवारी देवी, बलकिशुन लोहरा, शिब्बलक लोहरा, महेन्दर लोहरा, हना मिंज, बुध्मनी देवी और दीना नायक जैसे कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.