देवघर, अप्रैल 10 -- देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय गेट के निकट बुधवार को राष्ट्रव्यापी जेलभरो आंदोलन के तहत भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा देवघर ईकाई द्वारा धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना-प्रदर्शन के बाद सभी मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्य संयुक्त रुप से जेलभरो आंदोलन को लेकर नगर थाना पहुंचे। जहां नगर थाना की पुलिस ने सबों को करीब एक घंटे तक थाना में बैठाया। इस दौरान मोर्चा द्वारा जेलभरो आंदोलन के तहत 79 लोगों का हस्ताक्षरित कागजात थाना में दिया गया। नगर थाना में एक घंटा बैठाने के बाद सबों को छोड़ दिया गया। इस बात की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी)मोर्चा के अध्यक्ष बालकृष्ण यादव, भारत मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप कुमार रमानी, बहुजन क्रांति मोर्चा के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.