अररिया, फरवरी 12 -- अररिया, निज संवाददाता केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए श्रमिक संगठनों ने पूरी तैयारी की है। बिहार राज्य मिड डे मील वर्कर्स रसोईया यूनियन संबंध सीटु ने आम हड़ताल व जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की सफलता को लेकर एक फरवरी से नौ फरवरी तक जिले के सभी प्रखंडों में बैठक कर सभी को हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया है। मिड डे मील वर्कर्स रसोईया यूनियन की नेता जी सुभाष स्टेडियम से रैली निकलेगी। यह जानकारी बिहार राज्य मिड डे मील वर्कर्स रसोईया यूनियन के जिला संरक्षक राम विनय राय ने दी। वहीं दूसरी ओर बिहार राज्य विद्यालय रसोईया यूनियन (एटक) जिला इकाई से जुड़े रसोईया आम हड़ताल में शामिल होंगें। इसको लेकर पिछले एक सप्ताह से जिले के स्कूलों में संपर्क अभियान चलाया गया और रसोइया से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.