गोरखपुर, जनवरी 31 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता रानीडीहा स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी राष्ट्रवाद और विकास के प्रतिमान थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के विकास और देश वासियों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 15 फरवरी से लेकर 15 मार्च तक अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन होगा। जिले के प्रबुद्धजनों व विशिष्टजनों को सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा। अटल जी के व्यक्तित्व कृतित्व पर जो भी लेख व पुस्तक लिखी गई हैं, उनके लेखकों को सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.