रांची, फरवरी 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कामेश्वर चौपाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। कहा, कामेश्वर चौपाल सहज-सरल और व्यक्तित्व के धनी थे। कुशल संगठनकर्ता के साथ एक कुशल वक्ता थे। राष्ट्रवाद व रामकाज के लिए समर्पित और संवाहक रहे। वहीं, भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कामेश्वर चौपाल के निधन पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि वे विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। पैर-हाथ मिलाकर उनकी 24 उंगलियां थी। प्रभु श्रीराम ने उन्हें अपनी सेवा का विशेष अवसर प्रदान किया। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश भाजपा के नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्...