हाथरस, फरवरी 2 -- हाथरस। यूजीसी कानून के विरोध में रविवार को बुलाए भारत बंद को राष्ट्रवादी प्रताप सेना का समर्थन रहा। हाथरस बंद को सफल बनाने के लिए राष्ट्रवादी प्रताप सेना ने शहर में रैली निकाली और बंद को सफल बनाया। रैली के माध्यम से यूजीसी का विरोध किया गया। रैली को संबोधित करते हुए नितिन सिंह शेखावत युवा प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रवादी प्रताप सेना ने कहा जब तक मोदी सरकार यूजीसी बिल 2026 को वापस नहीं लेती तब तक राष्ट्रवादी प्रताप सेना सड़क पर लड़ाई लड़ेगी। इस गूंगी बहरी सरकार को जागने का कार्य करेंगे। जल्द ही एक राष्ट्रवादी प्रताप सेना की पदयात्रा दिल्ली जाएगी और वहां अनिश्चितकालीन धरना सवर्ण समाज राष्ट्रवादी प्रताप सेना के नेतृत्व में देगा। इस मौके पर हरेंद्र सिंह सिसोदिया, अशोक परमार, सत्येंद्र ठाकुर, सुनील परमार, साबिर मेवाती आदि उपस्थित र...