हापुड़, जनवरी 30 -- हापुड़ संवाददाता। कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर पालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर एकत्रित हुए। जहां कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 78 भी पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण कर उन्हें अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और प्रेम के पुजारी थे। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जीवन भर अहिंसा पर जोर दिया था। महात्मा गांधी अपने जीवनकाल में कभी भी नहीं चाहते थे कि देश में कभी भी हिंदू - मुस्लिम के नाम प...