भागलपुर, जून 27 -- भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने गुरुवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें भागलपुर आने का न्योता दिया। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में अमर शहीद तिलकामांझी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण के साथ-साथ उनसे विक्रमशिला विश्वविद्यालय परिसर के भ्रमण करने का भी अनुरोध किया। भागलपुर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंग प्रदेश का इतिहास महाभारत व रामायण काल से जुड़ा हुआ है। श्रावणी मेले के दौरान लाखों की संख्या में शिवभक्त गंगा जल लेकर बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करते हैं। विश्व स्तर पर सिल्क सिटी भागलपुर का अपना एक अलग महत्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.