नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात में उनके साथ प्रख्यात जैन आध्यातमिक नेत्री आर्यिका पूर्णमति माताजी भी मौजूद रहीं। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता ने राष्ट्रपति को दिल्ली विधानसभा द्वारा पारदर्शिता, कार्यकुशलता और उत्तरदायी शासन को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे प्रमुख संस्थागत सुधारों से अवगत कराया। गुप्ता ने नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन के क्रियान्वयन की जानकारी दी, जिसके माध्यम से दिल्ली विधानसभा पूर्णतः डिजिटल एवं पेपरलेस सदन के रूप में कार्य कर रही है। राष्ट्रपति ने विधानसभा में किए गए संस्थागत सुधारों और कार्यों की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...