बुलंदशहर, नवम्बर 16 -- बाल दिवस पर शनिवार को जेपी विद्या मंदिर तोमड़ी के चार विद्यार्थी राष्ट्रपति से मिलने के लिये दिल्ली राष्ट्रपति भवन पहुंचे। वहां चारों विद्यार्थियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश का भविष्य निर्माता बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने एवं सच्चाई के साथ प्रगतिशील रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। जेपी विद्या मंदिर तोमड़ी के प्रधानाचार्य सुनीता सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने देश के विभिन्न राज्यों के स्कूलों बच्चों को बाल दिवस पर निमन्त्रण दिया था। इसी कार्यक्रम के तहत जेपी विद्या मंदिर तोमड़ी के विद्यार्थी सात्विक सिंह, नव्या कुमारी, प्रगति कुमारी, सार्थक सिंह को उनके अद्वितीय प्रतिभा के लिए सम्मान समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों को देश का निर्माता बताते हुए मन ...