बक्सर, जुलाई 25 -- नाम रोशन नगर के इस्माइलपुर रेलवे कॉलोनी की निवासी है रेंजर गीता स्काउट गाइड में बेहतर प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित फोटो संख्या-18, कैप्सन- नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मान ग्रहण करतीं गीता। बक्सर, निज प्रतिनिधि। प्रतिभाएं संसाधनों का मोहताज नहीं होती। अगर, दिल में जज्बा और हौसले बुलंद हो तो सफलताएं खुद-ब-खुद कदम चूम लेती है। शहर के इस्माइलपुर रेलवे कॉलोनी निवासी स्काउट गाइड की रेंजर गीता कुमारी ने इस कथन को सच साबित कर दिखाया है। गीता ने भारत स्काउट एंड गाइड में बेहतर प्रदर्शन कर न केवल अपनी प्रतिभा का परचम लहराया, बल्कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होकर अपने माता-पिता के साथ पूरे जिले का नाम रोशन भी किया। रेलवे के भारत स्काउट एंड गाइड्स से जुड़ी रेंजर गीता कुमारी को उनके बेहतर कार्य...