नई दिल्ली, फरवरी 17 -- दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी यमुना की सफाई का मु्द्दा खूब जोर-शोर से उठाया था। इस मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए भाजपा ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर यमुना रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। ऐसे में अब भाजपा के चुनाव जीतने के बाद और सरकार गठन से पहले ही यमुना की सफाई का काम भी शुरू कर दिया गया है। कचरा निकलाने के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें मंगवाई गई हैं। उपराज्यपाल कार्यालय ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एलजी वीके स्कसेना ने मुख्य सचिव और एसीएस से मुलाकात कर उन्हें तुरंत काम शुरू करने के लिए कहा था। हालांकि अब इस मामले आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है औऱ कहा कि इससे अच्छा राष्ट्रपति शासन ही लग जाता। आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा, दिल्ली में इतना बड़ा चुनाव हुआ। अगर स...