नई दिल्ली, मार्च 13 -- नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को देशवासियों को होली की बधाई दी। मुर्मु ने एक संदेश में देश और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली खुशियां और उत्साह लेकर आती है। यह त्योहार हमारे जीवन में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। होली के विविध रंग विविधता में एकता के मूल्यों को दर्शाते हैं। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। यह हमें अपने आसपास प्यार और सकारात्मकता का विस्तार करना सिखाता है। राष्ट्रपति ने कहा, रंगों का यह त्योहार आपके जीवन को खुशियों और समृद्धि से भरे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...