दुमका, जनवरी 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल, दुमका(प्लस टू जिला स्कूल,दुमका) के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ दिलीप कुमार झा के 37 वर्ष 27 दिन के सरकारी सेवा से सेवानिवृति के बाद विद्यालय परिवार द्वारा प्रभारी प्राचार्य महेन्द्र राजहंस की अध्यक्षता में शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी एवं विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने डॉ दिलीप कुमार झा एवं उनकी धर्म पत्नि पुष्पलता झा को स्मृति चिन्ह एवं शाल प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर डॉ लुईस मराण्डी ने कहा कि डॉ दिलीप कुमार झा जैसे बहुमुखी प्रतिभा के धनी कर्तव्यनिष्ठ एवं शिक्षा, शिक्षक, छात्र एवं समाजसेवा के लिए समर्पित शिक्षक सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होन...