पूर्णिया, मार्च 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत एक थानेदार की बेटी अरुणा कुमारी शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान के चलते महिला दिवस पर पुरस्कृत की गई। बाल सांसद व मीना मंच की मास्टर ट्रेनर प्राथमिक विद्यालय कजरा मुसहरी की शिक्षिका अरुणा कुमारी को शिक्षण व प्रशिक्षण कार्य के अलावा महिला उत्थान में योगदान के लिए डीएम कुंदन कुमार ने पुरस्कृत किया है। अरुणा कुमारी के साथ कुमारी बबीता, पूजा कुमारी, रुद्राणी कुमारी, निकिता शुक्ला, प्रियंका पुष्प, दीपिका आनंद और श्वेता कुमारी को भी महिला दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया। प्राथमिक विद्यालय कजरा मुसहरी श्रीनगर की शिक्षिका अरुणा कुमारी ने शिक्षण कार्य से लेकर महिलाओं के स्वाबलंबन की दिशा में जो उपलब्धि हासिल की है, वह विशेषकर शिक्षकों के मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.