मुजफ्फर नगर, अगस्त 31 -- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने जैन समाज संघ अटाली को दसलक्षण पर्व की शुभकामनाएं दी है। राष्ट्रपति की उप प्रेस सचिव नाविक गुप्ता द्वारा भेजे गए संदेश पत्र में कहा गया है कि भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को यह जानकर प्रसन्नता हुई कि जैन समाज संघ अटाली, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 28 अगस्त से 6 सितम्बर, 2025 तक जैन समाज परम्परा का पवित्र पर्व पर्युषण पर्व मनाया जा रहा है। पर्युषण अर्थात दशलक्षण पर्व आत्म आराधना और उपवास का पवित्र त्योहार है। जिसने सनातन संस्कृति और विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने का सराहनीय कार्य किया है। राष्ट्रपति जी, पवित्र पर्युषण पर्व के सफल आयोजन के लिए कामना करती हैं और इस आयोजन से जुड़े सभी श्रावकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.