निज प्रतिनिधि, सितम्बर 18 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 सितंबर, शनिवार को बिहार की गयाजी आएंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार गयाजी में चल रहे पितृपक्ष मेले में आकर राष्ट्रपति अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान करेंगी। वहीं राष्ट्रपति से एक दिन पहले 19 सितंबर को उद्योगपति मुकेश अंबानी भी विष्णुपद आकर पितरों के लिए गयाश्राद्ध करेंगे। देश के दो प्रमुख लोगों के गयाजी आगमन पर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। इस दौरान शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। खासकर राष्ट्रपति के दौरे की जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शनिवार को गयाजी में आने की सूचना है। विष्णुपद आने पर वह एक दिन विधान के तहत पूर्वजों के लिए पिंडदान करेंगी। यह भी पढ़ें- बागेश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.