बोकारो, सितम्बर 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो के चित्रकार सरोज मिश्र को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। नई दिल्ली में राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के 64वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के दौरान सरोज मिश्र सम्मानित हुए। यह पुरस्कार चित्रकला विषय में उनके उत्कृष्ट योगदान के दिया गया। इस अवसर पर सरोज कुमार मिश्रा ने कहा कि यह सम्मान बोकारो के साथ-साथ राज्य के लिए गौरव है। पुरस्कार चित्रकला के क्षेत्र में और भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देता है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी सरोज कुमार मिश्रा को बधाई दी। कहा कि यह पुरस्कार झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को देशभर में गौरवान्वित करता है। बता दें की बोकारो के सरोज मिश्र सेक्टर 5 स्थित श्री अयप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.