नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- यूपी के मथुरा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के कारण गुरुवार सुबह श्रद्धालु वृंदावन के बांके बिहारी के दर्शन नहीं कर सके। श्रद्धालुओं को मंदिर जाने के रास्ते से पहले ही रोक दिया। सुबह बांके बिहारी मंदिर और उसके मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा। वहां सिर्फ पुलिस के जवान ही दिख रहे थे। द्रौपदी मुर्मू सुबह 10:25 बजे बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं। बांके बिहारी मंदिर में करीब एक घंटे पहले ही श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया। मंदिर ही नहीं मंदिर जाने वाले मार्गों पर भी श्रद्धालुओं को नहीं जाने दिया। जिससे मार्ग और मंदिर में सन्नाटा पसर गया। बांके बिहारी मंदिर को आज भव्य तरीके से सजाया गया था। सुबह 10:25 बजे राष्ट्रपति बांके बिहारी मंदिर पहुंच गयीं और वहां बिहारी जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति के आ...