पिथौरागढ़, नवम्बर 6 -- पिथौरागढ़। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आठगांवशिलिंग के डाबरी निवासी अर्पणा जोशी को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया है। कुमाऊं विवि के दीक्षात समारोह में राष्ट्रपति ने बंशीधर जोशी व ललिता जोशी की पुत्री अपर्णा को सम्मानित किया है। सम्मान मिलने पर विधायक मयूख महर,ब्लाक प्रमुख नीमा वल्दिया,ज्येष्ठ उप प्रमुख जितेंद्र सिंह वल्दिया,ताऊ व पूर्व जिला पंचायत सदस्य तिलक जोशी सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...