जमशेदपुर, दिसम्बर 28 -- राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने शनिवार को टाटानगर रेल क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। डीआरएम ने दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक अधिकारियों के साथ पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम संकटा सिंह पेट्रोल पंप से रेलवे अस्पताल तक पैदल चले और मार्ग में गंदगी, कचरा प्रबंधन तथा रेल परिसरों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय रेल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए रेल क्षेत्र की साफ-सफाई उच्च स्तर की रखने पर जोर दिया। डीआरएम ने पुराने रेल कार्यालय भवनों पर विशेष ध्यान देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.