अयोध्या, मार्च 22 -- बीकापुर। संयुक्त किसान मोर्चा जिला कमेटी के नेतृत्व में किसान- मजदूरों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित अन्य मांगों एवं खनौरी व सिंधु बॉर्डर पर आन्दोलित किसानों पर लाठी चार्ज की निंदा करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार शाहगंज रामखेलावन को सौंपा। मांग पत्र सौंपने वालों में जिला संयोजक मायाराम वर्मा, मोहम्मद इशहाक, दृगपाल वर्मा, अवध राम यादव, राम तिलक वर्मा, आशीष पटेल, अवधेश निषाद, रामतेज वर्मा, एडवोकेट राम सुखपाल, राधेश्याम, विमल, चित्रसेन पाल, हनुमान दत्त वर्मा, भागीरथी पटेल, राम शंकर निषाद, वंशराज इंद्रभान पांडेय, रामजीत वर्मा व अन्य रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.