मथुरा, फरवरी 11 -- वृंदावन,रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में समर्पित कैंसर ब्लॉक के उद्घाटन के लिए मंगलवार को रामकृष्ण मठ एवं मिशन के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज एवं सह सचिव स्वामी काली कृष्णानंद महाराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को वृंदावन आने का निमंत्रण दिया। मंगलवार को उन्होंने बताया कि निर्धन, असहाय एवं जरुरतमंद रोगी नारायण की सेवा में समर्पित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में कैंसर रोगियों के सेवार्थ एक पूर्णतया समर्पित कैंसर ब्लॉक जल्द शुरू होने जा रही है। जिसकी विधिवत तथा औपचारिक शुरुआत मार्च महीने के अंतिम सप्ताह तक होने की पूरी संभावना है। इस आधुनिक कैंसर विंग के उद्घाटन हेतु वृंदावन आने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने बताया कि यह कैंसर प्रकल्प जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.