देहरादून, अक्टूबर 6 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को कैंची धाम और जागेश्वर धाम की यात्रा का आमंत्रण दिया है। राज्यपाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें उत्तराखंड में मानसखंड के तहत आने वाले मंदिरों की जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि मानसखंड की आपकी यात्रा राज्य के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर होगी। उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे कार्यों और बड़े पैमाने पर हो रहे बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने राज्य के सीमावर्ती गांवों में चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी दी। राज्यपाल ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उत्तराखण्ड में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की भी जानकारी दी और कहा कि उत्...