बलिया, जनवरी 13 -- रानीगंज/बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के हाथों मेडल पाने वाली क्षेत्र के दलनछपरा (बरतर) की खुशबू यादव को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भाजपा नेता सूर्यभान सिंह ने बिटिया की आगे की पढ़ाई के लिए 51 हजार रुपए नकद प्रदान किया गया। सूर्यभान सिंह की ओर से उनके भाई यशवंत सिंह टनू और उनकी टीम के अन्य सदस्यों ने धनराशि के साथ ही अंगवस्त्र से सम्मानित किया। खुशबू के पिता हरिशंकर गुड़गांव में लस्सी बेचते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद वह बेटी को वहीं पर रखकर बेहतर शिक्षा दिला रहे हैं। खुशबू ने बताया कि उसका लक्ष्य आईएएस बनने का है। सूर्यभान सिंह ने वीडियो कॉल के माध्यम से खुशबू और उनके परिजनों से बात की। भरोसा दिया कि उसकी आगे की पढ़ाई...