रांची, फरवरी 6 -- रांची, संवाददाता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 14 और 15 फरवरी को रांची में कार्यक्रम प्रस्तावित है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से रांची सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है। इस दौरान राष्ट्रपति के भ्रमण वाले क्षेत्र में 14 फरवरी की सुबह 5 बजे से लेकर 15 फरवरी की रात 11 बजे तक नो फ्लाई जोन घोषित किया है। 14 फरवरी को राष्ट्रपति बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू, अरगोड़ा होते हुए राजभवन पहुंचेंगे। 15 फरवरी को राजभवन से कांके रोड होते हुए बिरसा प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा पहुंचेंगी। निषेधाज्ञा के तहत राष्ट्रपति के कार्यक्रम वाले 200 मीटर की परिधि में ड्रोन्स, पैराग्लाइडिंग एंड हॉट एयर बलूंस पूर्णतः वर्जित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.