रांची, दिसम्बर 28 -- राष्ट्रपति के तीन दिनी झारखंड दौरे को लेकर शनिवार को रांची जोनल आईजी मनोज कौशिक, रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री व एसएसपी राकेश रंजन ने पुलिस अफसरों, दंडाधिकारियों और जवानों को ब्रीफ किया। राष्ट्रपति के मार्ग, कार्यक्रम स्थलों, सुरक्षा प्रोटोकॉल, आपातकालीन सेवाओं, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान पदाधिकारियों और जवानों को बताया गया कि शहर के चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर जवानों को पूरी मुस्तैदी से तैनात रहना है। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जुड़े रूट पर जरूरी प्रतिबंध और नो-फ्लाई जोन की जानकारी देते हुए इस सुरक्षा व्यवस्था पर सख्त नजर रखने को कहा गया। ये अफसर भी सुरक्षा में रहेंगे तैनात : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.