नई दिल्ली, जून 30 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौर पर गोरखपुर पहुंची हैं। गोरखपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद गोरखपुर के मेयर डा.मंगलेश श्रीवास्तव ने उन्हें प्रतीकात्मक रूप से शहर की चाबी (चांदी की बनी हुई) सौंपी। एयरपोर्ट से सर्किट हाउस तक राष्ट्रपति का गोरखपुर में जोरदार स्वागत हुआ। राष्ट्रपति के स्वागत में सड़क के किनारे बड़ी संख्या में बच्चे और अलग-अलग क्षेत्रों के लोग खड़े दिखाई दिए। स्कूली बच्चे भी हाथ में तिरंगा झंडा लिए पहुंचे। जहां कहीं से राष्ट्रपति का काफिला गुजरा बड़े और बच्चे हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते नजर आए। उधर, एयरपोर्ट पर जब मेयर डा.मंगलेश श्रीवास्तव ने राष्ट्रपति को शहर की चाभी भेंट की तो वहां सीएम योगी आदित्यनाथ, सांसद रवि किशन शुक्ल आदि मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.