जमशेदपुर, दिसम्बर 29 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शहर आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसका सीधा असर शहर की यातायात व्यवस्था पर पड़ा है। सुरक्षा कारणों से टाटा नगर स्टेशन चौक और उसके आसपास के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस बदलाव के कारण स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्टेशन चौक से ऑटो और अन्य सवारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। इसके परिणामस्वरूप, ट्रेन से उतरकर अपने गंतव्य की ओर जाने वाले यात्रियों, विशेषकर सुंदरनगर की ओर जाने वाले लोगों को कोई वाहन नहीं मिल पा रहा है। बुजुर्गों, महिलाओं और भारी सामान वाले यात्रियों को विवश होकर पैदल ही लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। गोलपहाड़ी से स्टेशन मेन रोड की ओर आने वाले सभी वाहनों को रोक ...