जमशेदपुर, फरवरी 8 -- जमशेदपुर। श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित ऐतिहासिक परियोजना के तहत 26 फरवरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र का भूमि पूजन एवं शिलान्यास करेंगी। यह जानकारी ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी व आरएसबी ग्लोबल के वाइस चेयरमैन एसके. बेहरा ने दी।उन्होंने बताया कि यह परियोजना केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि युवाओं के सर्वांगीण विकास, आध्यात्मिक शिक्षा और सांस्कृतिक शोध का केंद्र होगी। मुख्य मंदिर का निर्माण लगभग चार वर्षों में पूरा होगा, जबकि आध्यात्मिक केंद्र को प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू किया जाएगा।ट्रस्ट की कोर टीम और विभिन्न सामाजिक-शैक्षिक संगठनों के सहयोग से कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। 2.5 एकड़ में प्रस्तावित पत्थर निर्मित श्री जगन्नाथ मंद...