नई दिल्ली, जनवरी 31 -- - राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सोनिया गांधी ने की टिप्पणी नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद कहा कि अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु थक गई थीं। वह मुश्किल से बोल पा रही थी। राष्ट्रपति ने शुक्रवार को संसद सत्र की शुरुआत पर दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक साथ संसद से निकले। जब मीडिया ने सोनिया गांधी से राष्ट्रपति के अभिभाषण के बारे में पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस बीच, सोनिया गांधी और राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आपस में बातचीत करते हुए दिखाई दिए। सोनिया गांधी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.