सीवान, जनवरी 9 -- सीवान। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के बहुउद्देशीय हॉल में शिक्षा की चुनौतियां और समाधान विषयक संगोष्ठी सह कवि सम्मेलन का हुआ।अध्यक्षता डायट के प्राचार्य डॉ. शिशुपाल सिंह ने की। वक्ता डॉ. गणेश दत्त पाठक ने कहा कि विद्यालय मेधावी छात्रों के निर्माण का कारखाना है और शिक्षक समाज के आईने हैं। शायर सुनील कुमार तंग इनायतपुरी और कवयित्री खुशबू कुमारी ने कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। प्रशिक्षु देवेंद्र कुमार गुप्ता ने मां पर भोजपुरी कविता प्रस्तुत की। संचालन डॉ. मन्नू राय और धन्यवाद ज्ञापन प्रशिक्षु कमलेश सिंह चौहान ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...