मऊ, अगस्त 9 -- सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के दरगाह बाजार में शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान और 14 अगस्त भारत विभाजन विभीषिका दिवस को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि तिरंगा हमारी पहचान ही नहीं हमारी शान है। हर भारतीय का यह दायित्व है कि वह राष्ट्रध्वज और अपने संस्कृति का सम्मान करें। उन्होंने कारगिल युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि वीर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा ने 51000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया था। उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देश को गौरवान्वित किया था। कार्यशाला में शामिल कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भारत विभाजन विभिषिका का दिवस के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा मनोज मेघवाल, हरिओम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.