बरेली, नवम्बर 19 -- रामनगर। अहिच्छत्र में राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर पुरातत्व विभाग मेरठ की ओर से सात दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई। पहले दिन इफको केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रदर्शनी देखने पहुंचे। पांडवकालीन ऐतिहासिक किले के अवशेषों में बुधवार को पुरातत्व विभाग ने प्रदर्शनी लगाई है। एसडीएम विदुषी सिंह ने प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। सात दिवसीय प्रदर्शनी में पहले दिन इफको केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं पहुंचे। यहां छात्रों ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय गीत का गायन किया। एसडीएम ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से क्षेत्र के लोगों तथा स्कूलों के बच्चों को महाभारत काल की जानकारी हो सकेगी। इस मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मेरठ मंडल की टीम व अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.