सीवान, मार्च 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के जेपी चौक पर महागठबंधन के घटक दलों के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्र गान के अपमान के विरोध में शनिवार को पुतला दहन किया गया। कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि डॉ. के एहतेशाम अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. विधुशेखर पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा के हाथों में बंधक बने हुए हैं। ऐसी स्थिति में बिहार की जनता के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता रमाकांत सिंह ने कहा कि भाजपा को कमजोर मुख्यमंत्री अच्छा लग रहा क्योंकि भाजपा के पास तो कोई नेता हीं नहीं हैं। राजद जिला अध्यक्ष विपिन कुशवाहा ने कहा कि बिहार राज्य के भविष्य के लिए चिंता की बात है। राष्ट्रगान का अपमान कोई भी भारत का नागरिक बर्दाश्त नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.