धनबाद, सितम्बर 23 -- धनबाद ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट की आज मंगलवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती लुबी सर्कुलर रोड कलाभवन के सामने विवाह भवन में मनाई जाएगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ रामकुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ पंकज राय निदेशक बीआईटी सिंदरी तथा डॉ धीरज कुमार उपनिदेशक आईआईटी आईएसएम धनबाद भाग लेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेश राय के नेतृत्व में 13 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। आयोजन सफल बनाने में अध्यक्ष सुरेंद्र कुंवर, उपाध्यक्ष नरेश राय, सचिव संतोष कुमार, संयुक्त सचिव रणधीर मिश्रा, सदस्य सोमेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष यशवंत कुमार, दशरथ राय, सत्येंद्र कुमार, विनोद कुमार सिंह, रामप्रवेश शर्मा विनोद कुमार, भूपेंद्र सहित अन्य लगे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.