गया, दिसम्बर 22 -- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन लाभार्थियों ने राशि लेकर घर नहीं बनाए या अधूरा छोड़ दिया है, उनसे राशि वापस ली जाएगी। साथ ही उन पर प्राथमिकी भी दर्ज होगी। फतेहपुर में वैसे 187 लाभुकों को नोटिस दी गई। उन्हें एक माह के अंदर आवास बनाने का मौका दिया गया। आवास सहायकों व सुपरवाइजर को राशि लेकर आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों से मिलकर आवास बनवाने की जिम्मेवारी दी गई है। फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को समीक्षा बैठक में बीडीओ शशिभूषण साहू ने आवास सहायकों को वैसे लाभुकों से मिलकर एक माह में आवास बनवाने का निर्देश देते हुए यह बातें कही है। बीडीओ शशिभूषण साहू ने बताया कि पूर्व से प्रखंड में 187 लाभुक वैसे हैं जो आवास योजन की राशि लेकर अब तक आवास नहीं बनाया है। आवास सहायक के माध्यम से सभी लाभुकों को आवास बनाने में तेजी लाने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.