साहिबगंज, मई 9 -- साहिबगंज। ग्रामीण विकास कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में हुई। बैठक में मनरेगा , प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, 15वें वित्त आयोग की योजनाएं एवं मानव दिवस से संबंधित प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत में डीसी ने 15वें वित्त आयोग के तहत वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की जानकारी ली। सभी प्रखंडों में क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की सभी लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण किया जाए। वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित योजनाओं की भी जानकारी हासिल की। डीसी ने निर्देश दिया कि 15वें वित्त आयोग की योजनाओं के तहत तीन दिनों में चापाकल व जलमीनार की मरम्मति के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद की जाए। इसके साथ ही प्रखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.