गोड्डा, अप्रैल 20 -- मेहरमा। आपूर्ति विभाग की मनमानी से परेशान किसानों ने आंदोलन का मन बना लिया है। ये किसान सभा के बैनर तले एकत्र होकर आगामी 29 अप्रैल को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना देंगे। उक्त आशय की जानकारी शनिवार को किसान सभा के जिला सचिव अशोक साह ने देते हुए बताया कि दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी धान अधिप्राप्ति केन्द्रों में धान जमा करने के बावजूद अब तक पूरी राशि नहीं मिल पाई है। जिससे कि किसाने को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। जिससे उनमें आक्रोश गहराता जा रहा है। विभिन्न पैक्सों द्वारा किसानों के धान लिए जाने और अब तक भुगतान नहीं होने के कारण पैक्स प्रबंधन को किसानों का कोप भाजक बनना पड़ रहा है। किसानों की इन्हीं समस्याओं के निराकरण हेतु किसान सभा गांव-गांव घूम कर उन्हें एकत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.