सहरसा, फरवरी 20 -- सहरसा, हिन्दुस्तान टीम। राशि दोगुनी करने का लालच देकर परिचित ने ही भारी-भरकम रकम की ठगी कर ली। जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना के एकपरहा निवासी शंभू झा से बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना के चकपूर्णावास निवासी रूपेश कुमार मिश्रा ने एक करोड़ 11 लाख 35 हजार 384 रुपए ठग लिए। साइबर थाने में यह मामला चार दिन पूर्व दर्ज हुआ और पुलिस ने आरोपी रूपेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। शंभू झा द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार उन्होंने अलग-अलग बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से नवंबर, 2024 से 16 फरवरी, 2026 तक करीब 385 बार में कुल एक करोड़ 11 लाख 35 हजार 364 रुपये आरोपी और उसकी पत्नी के खातों में भेजे। आरोपी ने बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, फेडरल बैंक और अपनी पत्नी गुड़िया कुमारी के एचडीएफसी बैंक खाते का उपयोग किया। आरोपी ने पीड़ित को यह भरोसा दिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.