छपरा, दिसम्बर 15 -- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सारण जिले में गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही अधूरे मकान बरसात और ठंड दोनों की मार झेल रहे है छपरा, नगर प्रतिनिधि। गरीबों को पक्की छत उपलब्ध कराने को शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सारण जिले में गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही है। वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए जिले में कुल 54,935 आवास निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन केंद्र सरकार से राशि समय पर नहीं मिलने के कारण 30 हजार से अधिक लाभुकों को योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई परिवार अधूरे घरों में रहने को मजबूर हैं, तो कई लोग कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, सारण जिले में दोनों वित्तीय वर्षों के लिए 53,889 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 51,491 लाभुकों को केवल प्रथम किस्त की राशि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.