नई दिल्ली, मई 13 -- ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में सूर्य, बुध। गुरु वृषभ राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा का प्रवेश वृश्चिक राशि में जहां नीच के हो गए हैं। शुक्र, शनि, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।राशिफल- मेष राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। फिर भी कोई रिस्क न लें। लाल वस्तु पास रखें। वृषभ राशि- आनंददायक जीवन गुजारेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम,संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करें। यह भी पढ़ें- 18 मई को राहु गोचर, इन 3 राशि वालों के जीवन में होंगे बदलाव मिथुन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। रहस्...