नई दिल्ली, मई 3 -- Horoscope Rashifal 4 May 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 4 मई को रविवार है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 4 मई (रविवार) का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 4 मई 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल. मेष राशि- आज आपको जीतने और तरक्की करने की इच्छाओं के बीच तनाव महसूस हो सकता है। कोई जॉब आपको बहुत पसंद हो सकती, लेकिन यह भी मन म...