नई दिल्ली, फरवरी 26 -- Horoscope Rashifal 27 February 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 27 फरवरी को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 27 फरवरी (गुरुवार) का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 27 फरवरी 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहे...