गया, मार्च 2 -- गया, कार्यालय संवाददाता। बोधगया के शेखवारा में जनवितरण प्रणाली के विक्रेता दिलीप कुमार के खिलाफ कालाबजारी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में अनियमितता पाए जाने के बाद उसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। रविवार को आपूर्ति पदाधिकारी शशिकांत कुमार ने मगध विश्वविद्यालय थाना में पीडीएस दुकानदार पर एफआईआर कराया है। अधिकारी ने बताया कि दिलीप कुमार पर राशन वितरण में गड़बड़ी करने और सरकारी अनाज का दुरुपयोग करने का आरोप है। मामले की जांच के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और उसका लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। एमओ शशिकांत कुमार ने बताया कि उक्त विक्रेता पर आरोप था कि 19 फरवरी से अवशेष खाद्यान्न की मात्रा 112.89 क्विंटल गेंहू व 474.20 क्विंटल चावल सम्बद्ध विक्रेता को हस्तगत नहीं कराये जाने के कारण स्पष्टीकरण की मांग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.