चतरा, मार्च 24 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में रविवार को जनवितरण प्रणाली दुकानदारों की एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अर्जुन कुमार और संचालन कृष्णा पासवान ने किया। बैठक में मुख्य रूप से डीलरों को घर-घर जाकर 31 मार्च से पहले सभी राशन कार्डधारियों का ई केवाईसी करने का निर्देश दिया गया। राशनकार्ड के हर एक सदस्य का ई केवाईसी करने का सख्त निर्देश दिया गया। किसी भी हाल में जरूरतमंदो को अनाज से वंचित नही रखने का निर्देश दिया गया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलरों को अनाज का उठाव समय पर करने और कार्डधारियों के बीच अनाज का वितरण नियमित रूप से करने का निर्देश एमओ ने डीलरो को दिया। वितरण में अनियमितता की शिकायत ग्रामीणों के द्वारा किया जाता है तो संबधित डीलर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.