प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 11 -- कोहंडौर। इलाके के गहरौली गांव में मंगलवार शाम कोटे क दुकान पर राशन वितरण के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में महिलाओं सहित लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना से अफरातफरी मच गई। कई लोगों को चेहरे और हाथ में डंक लगे। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। कोटेदार ने धुआं कर मधुमक्खियों को भगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...