साहिबगंज, जुलाई 30 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत कसवा गांव में बुधवार को राशन लेने के दौरान उत्पन्न विवाद में हुए मारपीट में एक वृद्ध महिला घायल हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार कसवा निवासी लखी देवी (60) घर से कुछ दूरी पर राशन डीलर मनोज प्रमाणिक के राशन दुकान में राशन लेने के लिए कतार पर खड़ी थी। पहले से ही गांव के दो तीन महिला का राशन डीलर के साथ राशन संबंधित किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। उन लोगों के बीच विवाद होते-होते उक्त महिलाओं ने लखी देवी को बिना कुछ कहे उसके साथ मारपीट दिया। जिससे लखी देवी बुरी तरह घायल हो गया। घायल महिला के परिजनों ने अस्पताल पर बताया कि महिलाओं ने जानबूझकर इस वृद्ध महिला को राशन दुकान में मारा ताकि अमृत महिला को कुछ हो जाए और इससे राशन दुकानदार फंस जाएगा। घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ...