हापुड़, फरवरी 20 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला पन्नापुरी स्थित एक उचित दर दुकान पर जांच में बड़े पैमाने पर खाद्यान्न की कमी पाए जाने का मामला सामने आया है। जांच टीम की जांच में करीब 120 कुंतल से अधिक चावल और गेहूं की कमी पाया। पूर्ति निरीक्षक ने राशन दुकान विक्रेता के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला पूर्ति अधिकारी पूजा गुप्ता ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि मोहल्ला पन्नापुरी में मैसर्स महेश शर्मा, उचित दर विक्रेता, कार्डधारकों से ई-पाश मशीन पर अंगूठा लगवाकर केवल पर्ची दे रहे हैं, जबकि खाद्यान्न का वास्तविक वितरण नहीं किया जा रहा। इस शिकायत की जांच के लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर अर्चना उ...