गुड़गांव, नवम्बर 29 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर ठगों ने एक युवक को राशन डिपो की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर उससे लाखों रुपये की ठगी की है। ठगों ने खुद को पीड़ित के पिता का जानकार बताकर विश्वास जीता और फिर सिक्योरिटी राशि जमा कराने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में Rs.एक लाख नौ हजार 200 रुपये ट्रांसफर करवा कर ठगी कर डाली। पुलिस ने साइबर थाना मानेसर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 नवंबर को उनके फोन पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को उनके पिता पवन कुमार का जानकार बताया और राशन का डिपो दिलाने की बात की। विश्वास जीतने के बाद, उसी नंबर से व्हाट्सऐप कॉल करके डिपो दिलाने की प्रक्रिया समझाई गई। ठगों ने डिपो लेने के लिए सिक्योरिटी जमा करने की बात कही और सागर को एक क्यूआर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.